फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमराजपुर में कमरे में जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेमराजपुर में कमरे में जलकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम 22 वर्षीया विवाहिता की कमरे में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

पिपरा कपूर थाना गौर जनपद बस्ती निवासी रामगुलाम की बेटी सुमन 22 की शादी दो साल पहले परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव के शिवसहाय पुत्र बजरंगी के साथ हुई थी। सुमन का एक साल का बेटा रूद्र है। पुलिस को दी गई सूचना में पति शिवसहाय ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुमन मकान के पहली मंजिल पर स्थित कमरे में गई। कमरा बंद करके घर में रखा डीजल शरीर पर डाल लिया तथा आग लगाकर जल गई। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने लिये। परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतका के पिता रामगुलाम ने थाने पर घटना की लिखित सूचना दी है उसी आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें