फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनहाजिर इंस्पेक्टर की विदाई में थिरके पुलिसकर्मी, पांच निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनहाजिर इंस्पेक्टर की विदाई में थिरके पुलिसकर्मी, पांच निलंबित
विज्ञापन

- कोविड-19 प्रोटोकाल उल्लंघन में गौर थाने में मुकदमा दर्ज
- बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर किए गए थे इंस्पेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लाइनहाजिर इंस्पेक्टर के विदाई कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
सभी के विरुद्ध गौर थाने में कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल हैं। आईजी एके राय ने बताया कि इस तरह की गतिविधि पुलिस नियमों के हिसाब से अनुचित व आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थाने पर बृहस्पतिवार को प्रमुख पद प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में कई बार मारपीट हुई। कुछ लोग ब्लॉक का गेट ढकेलकर ब्लॉक के अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। देर शाम एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शांति व्यवस्था कायम न रख पाने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच बैंड बाजा के धुनों पर लोग जमकर थिरके। पुलिसकर्मी सड़क पर जुलूस की शक्ल में नाचने लगे। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें