फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समूह के नाम पर कर्ज का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी

Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
समूह के नाम पर कर्ज का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी
विज्ञापन

कार्यालय पर ताला बंद कर कर्मी फरार



थाने पर पहुंची महिलाओं ने की शिकायत

करीब 10 महिलाओं को उपहार देकर कर्मियों ने दिया था झांसा

संवाद न्यूज एजेंसी



हर्रैया। महिलाओं को समूह के जरिये लोन देने का झांसा देकर एक फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी लाखों रुपये ठग कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह ठगी की शिकार महिलाएं जब कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका देख पांव तले जमीन सरक गई। कुछ महिलाओं ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले बभनान रोड पर थान्हा खास गांव के सामने सड़क किनारे एक मकान में श्रीनिधि फाइनेंशियल कंसल्टेंट नाम से संचालित कंपनी का बोर्ड लगाकर एक कार्यालय खोला गया। कथित कंपनी में कुल चार कर्मी थे। इनमें एक आंबेडकरनगर और तीन अपने को सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज का निवासी बताकर कामकाज देखते थे। बाद में आसपास के गांवों के कुछ युवक भी जुड़ गए। इन लोगों ने गांव की महिलाओं को समूह गठित होने पर आसानी से कर्ज मिलने का झांसा देकर भरोसे में लिया और उनके कागजात जमा करा लिए।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि लोन की सुरक्षित वापसी के नाम पर बीमा कराने की बात कहकर उनसे तीन से पांच हजार रुपये तक जमा करा लिए। ठगों ने महिलाओं का विश्वास बना रहे इसके लिए इनामी योजना के तहत रुपये जमा करने पर उपहार स्वरूप किसी को इंडक्शन चूल्हा और किसी को मिक्सर ग्राइंडर दिए। ठगों ने महिलाओं से एक सप्ताह में लोन स्वीकृत होने की बात बताकर वापस भेज दिया।



जब एक सप्ताह बाद शुक्रवार की सुबह लक्ष्मीना, पूनम, सरोज, रेनू, सुनीता सहित अन्य महिलाएं अपने पतियों के साथ कंपनी के कार्यालय पर कर्ज की रकम लेने पहुंचीं तो वहां ताला लटक रहा था। कंपनी का बोर्ड भी गायब था। आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ तो कर्मियों के मोबाइल पर नंबर मिलाने लगे। मगर, सभी के स्विच ऑफ थे।
विज्ञापन


धीरे-धीरे दर्जनों महिलाएं पहुंच गईं। बाद में पता चला कि रात में ही ठग अभिलेखों को जलाकर भाग गए। महिलाओं ने बताया कि दिए गए उपहार भी नकली हैं ओर करीब तीन सौ महिलाओं से करीब 10 लाख की ठगी हुई है। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में शिकायती पत्र थाने पर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें