महिलाओं और युवकों ने रिकॉर्ड मतदान किया
रूधौली विकास खंड में 70 फीसदी सबसे अधिक वोट पड़े
दोपहर बाद महिलाओं के घर से निकलने पर बढ़ा मतों का प्रतिशत
वोट डालने के लिए महिलाओं की लगी रही लंबी लाइन
कुल 67 फीसदी हुआ मतदान
पिछले चुनाव में कुल 60 फीसदी वोट पड़े थे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रधानी चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ। चार ब्लॉकों में हुए मतदान में कुल 67 फीसदी से अधिक वोट पड़े । सबसे अधिक रूधौली विकास खंड में 70 फीसदी, रामनगर और सल्टौआ गोपालपुर में 67-67 और साऊंघाट ब्लॉक में 65 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष -2010 के चुनाव में कुल मतों का प्रतिशत 60 फीसदी था। इस बार के मतदान में महिलाओं और युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक और देखने लायक रही। कोई ऐसा मतदान केंद्र और बूथ नहीं, जहां महिलाओं की लंबी लाइन न लगी हो। महिलाओं के घर से निकलने पर मतों के प्रतिशत में इजाफा हुआ। मतदान के शुरू के दो घंटे में मतदान का प्रतिशत अच्छा नहीं रहा। नौ बजे तक मात्र 10.75 फीसदी मत पड़े ।
जैसे- जैसे समय बीतता गया वोट का प्रतिशत बढ़ता गया। महिलाओं के घर से निकलने के बाद वोट प्रतिशत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। एक बजे तक 47 फीसदी मतदान हो चुका था। तीन बजे तक 58.25 और साढ़े चार बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 67 फीसदी से अधिक हो गया। मतदान के प्रतिशत को देखकर अफसर भी चकित रहे।
पहले चरण के मतदान में अगर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर मतदान शांति पूर्वक होना कहा जा सकता है। चूंकि अधिकारी पहले ही यह मानकर चल रहे थे कि प्रधानी के चुनाव में कुछ न कुछ घटनाएं होनी ही है। मतदान का प्रतिशत देखकर लोग छिटपुट घटनाओं को एक तरह से भूल गए हैं। एक अधिकारी का कहना है कि प्रथम चरण के मतदान ने उन्हें बहुत कुछ सुधार करने का संकेत दिया है और इसका लाभ प्रशासन को आगामी तीन चरणों में होने वाले चुनाव में मिलेगा।
000000000000
सबसे अधिक मत रूधौली में पड़े
रामनगर ब्लॉक
सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत, 11 बजे तक 14, एक बजे तक 35, तीन बजे तक 48 और मतदान समाप्त यानी साढ़े चार बजे तक 67 फीसदी मतदान हुआ
00000000000
रूधौली ब्लॉक
सुबह नौ बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 26, एक बजे तक 52, तीन बजे तक 60 व साढें चार बजे तक 70 फीसदी वोट पड़े। इस ब्लॉक क्षेत्र में एका एक मतों का प्रतिशत बढ़ा है।
000000000000
सल्टौआ गोपालपुर
सुबह नौ बजे 13 फीसदी, 11 बजे 26, एक बजे 40, तीन बजे 64 व साढे़ चार बजे तक 67 फीसदी मतदान हुआ। इस ब्लॉक क्षेत्र में शुरू से ही मतों का प्रतिशत सबसे अधिक रहा।
0000000000
सांऊघाट ब्लॉक
सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी, 11 बजे तक 24, एक बजे तक 55, तीन बजे तक 61 व साढ़े चार बजे तक 65 फीसदी वोट पड़े। इस ब्लॉक क्षेत्र में सबसे कम वोट पड़े।
सोहन सिंह
दिन भर कंट्रोल रूम को मिली गड़बड़ी की सूचना
कहीं सिपाही के गड़बड़ी की तो कहीं पर फर्जी मतदान को लेकर आपस में भिड़ने की जानकारी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रधानी चुनाव के पहले चरण में ही कई स्थानों मतदान के शुरूआत में ही कंट्रोल रूम को गड़बड़ी होने की सूचना मिलने लगी। जैसा कि पहले ही गड़बड़ी होने का कयास लगाया जा रहा था। हांलाकि शुरूआत के दो घंटें तक कंट्रोल रूम का टेलीफोन काम नहीं कर रहा था। टेलीफोन डेड होने के कारण कई सूचनाएं मिली ही नहीं पाई। ंकंट्रोल रूम को गड़बड़ी की पहली सूचना दिन में साढ़े ग्यारह बजे मिली। उसके बाद यह सिलसिला मतदान की समाप्ति तक जारी रहा।
गड़बड़ी करने वालों ने प्रशासन की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। जैसा की प्रशासन को चुनाव के पहले ही इस बात की कई शिकायतें मिली थी कि कुल लोग फर्जी वोटिगं करने के लिए बूथों पर गड़बड़ी कर सकते हैं। इन शिकायतों की जांच करने के लिए डीएम की ओर से एसपी को पत्र भी लिखा गया। बावजूद प्रशासन कई स्थानों पर गड़बड़ी को रोक पाने में नाकाम रहा। पहली गड़बड़ी की सूचना कंट्रोल रूम को रूधौली के पिपरा ज्पती की मिली। बताया गया कि यहां पर कुछ लोग फर्जी मतदान करने के आपस में भिड़ गए। तत्काल एसओ रूधौली को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने का फरमान दिया गया। साथ ही इसकी सूचना जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सुपर मजिस्ट्रेट को दी गई। उसके बाद विकास खंड साऊंघाट के बूथ संख्या 66 भादी बुजुर्ग में सूचना मिली कि यहां पर बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हो रहा है, जिसके चलते आपस में लोग लड़ गएं हैं। सूचना देने वालों ने यहां पर बवाल होने की संभावना जताई गई। फोैरन इसकी सूचना पुलिस के साथ जिम्मेदार लोंगो को दी गई। विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम रामपुर मुड़री में सूचना मिली की बूथ संख्या 50,51 पर तैनात सिपाही ही एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार और मतदान करवा कर रहा है। इसकी भी सूचना अफसरों को दी गई। यह तो कुछ ऐसी सूचना है जो कंट्रोल रूम को दी गई, मगर कई ऐसी घटनाएं हुई जिसकी जानकारी कंट्रोल रूम को हो ही नहीं पाई। उदाहरण स्वरूप ख्म्हरिया में बवाल के चलते पुन मतदान कराने की घोषणा करना।
0000000000
दो घंटें तक कंट्रोल रूम का टेलीफोन रहा डेड
बस्ती। जिला पंचायत सदस्य के मतदान के दिन भी कंट्रोल रूम का टेलीफोन काफी समय तक खराब रहा। इतना ही नहीं इसकी चपेट में डीएम आवास का टेलीफोन भी रहा। जिसे लेकर डीएम ने बीएसएनएल के जीएम की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग में की थी। इस बार के मतदान में भी पिछली बार की कहानी दोहराई गई। कंट्ऱोल रूम का एक मात्र टेलीफोन शुरूआत के दो घंटें तक खराब रहा है। इसके लिए न सिर्फ कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभालें लोंगो को हुई, अलबत्ता मीडिया को भी सूचना मिलने में दिक्कतें हुई। टैलीफोन खराब रहने से कई सूचना कंट्रोल रूम को नहीं मिल पाई। टेलीफोन ठीक कराने के लिए अफसर काफी परेशान रहे।
सोहन सिंह
बेरोक टोक चली गाड़ियां, बूथ तक आसानी से पहुंचे मतदाता
बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचने में मिली सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पंचायत चुनाव में मतदान के दिन वाहनों पर कोई प्रतिबंध न होने के कारण मतदाता आसानी से मतदान केंद्रो तक पहुंच गए। ऐसे मतदाता जो पैदल लंबी दूरी नहीं तय कर पाते वह भी प्रशासन की सहूलियत के अपने निजी दुपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ मतदान स्थल के पास पहुंचे।
इस बार पंचायत चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। पुलिस के लचीलेपन के कारण और प्रशासन की ओर से अनावश्यक प्रतिबंध न लगाने से मतदान के दिन वाहन चलते रहे। मतदान केंद्र से महज चंद कदम दूर तक दुपहिया से लेकर चारपहिया वाहन आसानी से बगैर किसी रोक टोक के पहुंचे। इसका फायदा यह हुआ कि मतदाता आराम से मतदान केंद्रो तक पहुंचकर अपने मतधाधिकारों का प्रयोग करते रहे। निर्वाचन आयोग की ओर से निजी वाहनों के प्रयोग पर कोई रोक नहीं लगाई थी। आयोग के इस सहूलियत का लाभ लोगों ने भरपूर उठाया, और मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों का प्रयोग किया गया। कमजोर, बीमार और बुजुर्ग मतदाताओं को ले जाने के लिए मोटर साइकिल, जीप, कार के साथ लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली का भी प्रयोग किया। हां इतना जरुर रहा कि फोर्स ने मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही इन वाहनों को खड़ा होने दिया। मतदाता आयोग और जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से खुश नजर आए।
0000000000000000000
संजय
माना डीएम व एसपी ने हुई चूक
अमर उजाला ब्यूरो
भानुपर-बस्ती। पहले ही चरण में तमाम दावे फेल होने के बाद डीएम व एसपी दोनों ने माना उनसे चूक हुई है। डीएम ए के दमेले व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने खम्हरिया पश्चिम की घटना पर बूथ पर तैनात कर्मचारियों से कहा भी कि अगर उन्हें थोड़ी देर और पहले सूचना मिल जाती तो स्थिति को बिगड़ने से रोकने में काफी आसानी होती।
इनसेट
कर्मचारियों ने लगाई जान की गुहार
बस्ती। रामनगर विकास खंड के बूथ संख्या 21 व 22 आस-पास ही थे। बूथ संख्या 22 पर मतदान निरस्त करने के बाद 21 पर जिलाधिकारी ए.के. दमेले ने मतदान शुरू करने को कहा। इस दौरान पीठासीन अधिकारी रामकेवल सिंह ने कहा कि साहब, आप तो मतदान शुरू करवा करके जा रहे हो और अगर हमारे साथ कुछ हुआ तो क्या होगा? इस पर दमेले ने कहा कि चिंता मत करो। पुलिस के और जवान वह छोड़े जा रहे हैं।
इनसेट
उपद्रवियों को नहीं था डर
बस्ती। रामनगर विकास खंड के खम्हरिया पश्चिम में जिस वक्त पुलिस गांव से उपद्रवियों को पकड़कर निकाल रही थी। उस वक्त उपद्रवी मुस्करा रहे थे। ऐसा लगा रहा था, उन्हें पकड़े जाने का बिल्कुल डर नहीं है और न ही किसी तरह का अफसोस।
इनसेट
बूथ संख्या 21 पर दो घंटे मतदान हुआ बाधित
बस्ती। रामनगर विकास खंड के खम्हरिया पश्चिम में भले ही बवाल बूथ संख्या 22 पर हुआ हो। मगर पड़ोस में होने के चलते बूथ संख्या 21 पर भी मतदान बाधित हुआ। डर के मारे मतदाता बूथ से भाग गए। करीब दोपहर तीन बजे मतदान इस बूथ पर शुरू कराया जा सका।
इनसेट
क्राइम ब्रांच पर दिखा एसपी को भरोसा
बस्ती। रामनगर विकास खंड के खम्हरिया पश्चिम में बवाल के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा को अन्य पुलिस कर्मियों से ज्यादा क्राइम ब्रांच पर अधिक भरोसा दिखा। वह बार-बार क्राइम ब्रांच के इंचार्ज प्रदीप सिंह को निर्देश देते रहे, क्योंकि क्राइम ब्रांच के लोग8 ही उपद्रवियों को पकड़ने में सबसे अधिक सक्रिय रहे।
इनसेट
संवेदन व अतिसंवेदन शील बूथों पर ही दौड़ते रहे अफसर
बस्ती। डीएम ए के दमेले व एसपी संवेदन व अति संवेदनशील बूथों पर ही दौड़ते रहे और बवाल रामनगर विकास खंड सामान्य बूथ खम्हरिया पश्चिम में हो गई।
इनसेट
मतपेटी जमा के बाद ली राहत की सांस
बस्ती। रामनगर विकास खंड के बूथों की मतपेटिका देर सांय जब चुनाव सम्पन्न होने के बाद भानपुर इण्टर कालेज स्थित स्ट्रांग रूम कैद हो गईं। तब जा करके कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
मतदान को लेकर दिखा उत्साह
मतदान को लेकर युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह
बूथों पर बड़ी संख्या में पहुंचे युवा मतदाता और महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव के पहले चरण में युवाओं और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर बूथ पर युवा और महिलाओं की प्रभावी मौजूदगी नजर आई। वे बेखौफ होकर मतदान करते नजर आए।
पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों में सल्टौआ गोपालपुर, रामनगर, रुधौली और सांऊघाट में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइने लगने लगी। मतदाताओं में सबसे अधिक महिलाएं और युवा नजर आए। सल्टौआ के प्राथमिक विद्यालय देईपार, प्राथमिक विद्यालय सल्टौआ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय फेरसम, प्राथमिक विद्यालय पचमोहनी, सेंट्रल एजूकेशनल विद्यालय बरगदवा बूथ पर नौजवानो का उत्साह देखते ही बनता था।
इनमें युवतियां भी शमिल थी। कई तो पहली बार वोट देने आई थी। बोलीं कि पहली बार मतदान करते काफी अच्छा लग रहा है। वहीं कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि अब वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना सीख गई है। कई महिलाओं का कहना था कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए कर रहीं है। ऐसा जनप्रतिनिधि जो उनके बीच उन्ही के गांव में रहेगा। वहीं युवा मतदाताओं का कहना था कि गांव के मुखिया का चुनाव करना था, ऐसे में उन्होने बहुत सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग किया।