फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रोडवेज-पचपेड़िया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में हुए ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर अन्य हॉस्पिटल में मरीज को ले जाने की सलाह दी। परिजन मरीज को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर जा रहे थे, कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों ने अभी शिकायत नहीं दी है। कप्तानगंज क्षेत्र की एक महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में महिला की सभी तरह की जांच कराए बिना ही डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। इसी के साथ ऑपरेशन के दौरान भी बड़ी चूक हो गई, जिसके बाद महिला की नाक व मुंह से पानी आदि बहने लगा। यह देखकर वहां के डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिजन मरीज को लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि सहजनवा के पास उसकी मौत हो गई। महिला के दो छोटी बेटियां हैं। मौत के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार में लगे हुए थे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। एहतियातन डिप्टी सीएमओ को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें