भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया गांव में सोमवार को देरशाम संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शव कमरे में खूंटी में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव की सुनीता (40) पत्नी नंदलाल गांव के बाहर मकान में अकेली रहती थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद अपने कमरे का उसने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद ग्रामीण यहां पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सुनीता बंद कमरे में खूंटी में रस्सी के सहारे लटक रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद