फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग की मोहब्बत: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने थाने में लगाई मदद की गुहार

Fri, 29 Sep 2023 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पति के मुताबिक, 18 सितंबर की शाम को पत्नी शौचालय पर ड्यूटी कर रही थी, तभी उसका प्रेमी बाइक से आया और लेकर चला गया। पति ने मामले की शिकायत एसपी और कप्तानगंज थाने पर की है। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मेंं सार्वजनिक शौचालय की महिला केयरटेकर दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने खोजबीन के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली महिला केयरटेकर के रूप में गांव के सामुदायिक शौचालय पर तैनात है। बताया जा रहा है कि उसका कप्तानगंज नगर पंचायत के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्लॉक में काम का बहाना कर महिला दो महीनों से उसके साथ घूमने लगी थी।

पति के मुताबिक, 18 सितंबर की शाम को पत्नी शौचालय पर ड्यूटी कर रही थी, तभी उसका प्रेमी बाइक से आया और लेकर चला गया। पति ने मामले की शिकायत एसपी और कप्तानगंज थाने पर की है। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें