फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब शिक्षक व कर्मचारी देंगे डीआईओएस का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक फोन पर लेंगे सीधे जानकारी
विज्ञापन


बस्ती। माध्यमिक स्कूलों की गतिविधियों की देखभाल करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होती है। हालांकि, अक्सर यह सुनने में आता है डीआईओएस की लापरवाही के कारण शिक्षकों की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक का रिपोर्ट कार्ड बनाने का जिम्मा शिक्षकों को सौंपा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने डीआईओएस के कार्यों का फीडबैक लेने के लिए यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैंं।
जिले में 401 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 22 राजकीय, 70 अशासकीय व 309 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं अवकाश आदि की स्वीकृति से संबंधित समस्या का सीधा फीडबैक लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रैंडम आधार पर 50 प्रतिशत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को विद्या समीक्षा केंद्र से कॉल कर डीआईओएस के बारे में फीडबैक लिया जाएगा जिसमें शिक्षक और कर्मचारियों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस के बारे में मिले फीडबैक पर संयुक्त शिक्षा निदेशक जांच कर शासन को आख्या देंगे, ताकि उनकी कार्यप्रणाली में सुधार आए।

शिक्षकों व कर्मचारियों से डीआईओएस की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लेने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। फीडबैक लेने की तैयारी चल रही है।
-ओम प्रकाश मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें