फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंपिंग सेट की चपेट में आने से महिला घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम कोठा में सोमवार की सुबह 10 बजे नहाने के समय एक महिला पंपिंग सेट की चपेट में आ गई। गंभीररूप से घायल महिला को परिजन लेकर भाटपार रानी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठा निवासी रामानंद यादव का सात दिन पूर्व निधन हो गया था। सोमवार को महिलाएं घर से बाहर पंपिंग सेट चला कर सात दिन स्नान करने वाले कर्मकांड सतधन का स्नान कर रही थी । स्नान करने के दौरान रामानंद की पुत्रवधू रजांती देवी 28 पत्नी रविन्द्र यादव का पैर फिसला गया और उसका सिर का बाल पंपिंग सेट के पहिए मे फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें