फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर को जिवधरपुर गांव के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहा दामाद सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के तालागंज गांव निवासी जोखू यादव की पत्नी जगपता (51) अपनी बेटी पूनम यादव (30) की ससुराल गौर थाना क्षेत्र के अर्जुनवीरा गांव आई थी। बुधवार सुबह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए बेटी व दामाद सुभाष यादव के साथ वह बाइक से जिला अस्पताल गई थी। दिन में दो बजे तीनों लोग बाइक से छपिया गोंडा जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर जिवधरपुर गांव के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें