फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधूरी नहर में छोड़ा पानी, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
नहर का पानी फैलने से जलमग्न हुई फसलें
विज्ञापन
पैकोलिया। सरयू नहर खंड अयोध्या की ओर बनाई गई अधूरी नहर रजवाहा में रात में पानी छोड़ देने से किसानों की सैकड़ों बीघा रबी फसल जलमग्न हो जाने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरयू नहर-उपखण्ड अयोध्या द्वारा संचालित नहर का रजवाहा थानाक्षेत्र के मुसही गांव तक खुदाई करवाने के बाद अंत तक खुदाई न करके बीच में ही छोड़ दिया गया था। रात में विभाग ने अचानक रजवाहा में पानी छोड़ दिया जिससे मुड़ कटवा के पास नहर का पानी इधर-उधर फैलने लगा और देखते ही देखते गेहूं की फसलें और कुछ गन्ने की फसलें जलमग्न हो गईं।
ज्यादा नुकसान औरातोंदा गांव के लोगों का हुआ इसके अलावा पिपराकाजी व रतनपुर में कुछ किसानों की फसलें पानी के चपेट में आ गई हैं। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने फसल डूबती देख तहसील प्रशासन को सूचना दिया।
विज्ञापन

मौके पर नायब तहसीलदार गौर शालिनी पटेल दोपहर के वक्त निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जेई से बात कर पानी बंद करवा दिया गया है। हल्का लेखपाल भेजकर फसलों के नुकसान का आकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें