फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस चूल्हे से झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक सुशीला की फाइल फोटो
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस चूल्हे की चपेट में आने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। गांव की (26) सुशीला पत्नी प्रमोद कुमार बुधवार सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे की चपेट में आने से झुलस गई थी।
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां से नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था जहां पर इलाज के दौरान बुधवार की देर रात लगभग ढाई बजे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार राजघाट पर बृहस्पतिवार की देर शाम कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें