फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरी महिला की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के उकड़ा हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक के पहिये की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ दवा लेने बस्ती जा रही थी।
विज्ञापन

पकड़ी नंदलाल, थाना इटवा, सिद्धार्थनगर निवासी शीलावती प्रजापति (55) बेटे धर्मेंद्र कुमार प्रजापति के साथ बाइक से बस्ती जा रही थीं। धर्मेंद्र के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे उकड़ा हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक की डिक्की में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी शीलावती सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें