बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान के पास तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार सीएचओ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
गौर थाना क्षेत्र के कमलेसिया गांव की सीएचओ सुमन पुत्री तिलकराम सोमवार को सीएचसी बहादुरपुर के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर उमरिया में ड्यूटी के बाद दवा लेने जिला ड्रग वेयर हाउस बटेला गई थीं। देर शाम दवा लेकर लौट रही थीं। गटरा पुल बलुआ समय माता स्थान के पास तेज रफ्तार ऑटो ने ठोकर मारते हुए भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल सुमन मदद की गुहार लगाईं। आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। सीएचओ सुमन ने बताया कि जिला ड्रग वेयर हाउस से अक्सर दवा लेने जाना पड़ता है। सेंटर से ड्रग वेयर हाउस की दूरी काफी है। सीएचओ बरखा गौड़, अंकिता शर्मा, सीमा मिश्रा, कोमल त्रिपाठी आदि ने घायल सुमन का हालचाल जाना।