फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैसे के लेन-देन को लेकर महिला का पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधिया में पैसे के लेन-देन को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता वासमती पत्नी राममिलन ने थाना नगर में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 31 मई को सुबह करीब 8 बजे वह अपना बकाया पैसा मांगने गांव के ही रामनाथ यादव के घर गई थी। इसी बात से नाराज होकर रामनाथ यादव, उसकी पत्नी सरोज, पुत्री सीमा और मीना ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। हमले में महिला का सिर फट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें