फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में महिला और बच्चा घायल

Mon, 08 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को रैजलबाग के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक महिला और एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के फागु गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बाइक से महिला और बच्चे को लेकर गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से नगर थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी धनुर्धारी पुत्र मोती गुप्ता अपनी दुकान के लिए कप्तानगंज जा रहे थे। रैजलबाग के समीप दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसट गए। हादसे में धनुर्धारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। वहीं, सुरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार महिला और बच्चे को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

धनुर्धारी को परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें