फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड शुरू होते ही बढ़ी खासी, दमा और बुखार के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर में मरीजों को देखते डॉ. मनोज कुमार।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड शुरू होने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की अच्छी तादाद देखी गई। ज्यादातर मरीज खासी, दमा, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच, दवा के साथ बचाव के तौर तरीके भी सुझाए।
विज्ञापन

बभनान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता के अगुवाई में आरोग्य मेला आयोजित किया गया। यहां 120 मरीजों पहुंचे थे। ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गैस और पेट दर्द की समस्या थी। जिनका इलाज एलोपैथिक चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट ने किया। मौजूदा समय में यहां एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। होम्योपैथिक और आयुर्वेद के चिकित्सक ही सभी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मरीजों को होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक सभी तरह की दवाइयां दी गई है। ठंड बढ़ने की वजह से दमा एवं सांस रोगी भी बढ़ गए हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपा शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी आदि मौजूद रहे।
मुंडेरवा सीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में केवल 18 मरीज आए। डाॅ. फारुख खान ने बताया कि लगातार तापमान में गिरावट के कारण सर्दी जुखाम, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वहीं आंख में इंफेक्शन, त्वचा के और पेट से संबंधित मरीज भी बढ़े हैं। सुबह और शाम मौसम ठंड रहने के दौरान लोग हलका कपड़ा पहनने के कारण बीमार पड़ रहे हैं। बताया कि 50 से अधिक उम्र के लोग इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बाहर में गर्म कपड़ा पहनकर ही निकले। ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। इससे सिर दर्द, जुखाम, बुखार, गले में खरास एवं टांसिल की बीमारी हो सकती है। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, अंबिका गौड़, विनोद चौधरी, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओरवाडा पीएचसी पर डाॅ. नीलम चौधरी ने बताया कि केवल 19 ही मरीजों का इलाज किया गया है। उनके साथ फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह भी मौजूद रहे। कलवारी सीएचसी बहादुरपुर में 21 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मेला में वायरल फीवर, गांठ दर्द, त्वचा संबंधित रोग के 21 मरीजों का इलाज किया गया।
दोपहर लगभग 1 बजे जन आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके गुप्ता ने जन आरोग्य मेला का बैनर नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि डिलेवरी रूम में संसाधन कम है। उसमें पार्टीशन कराने का निर्देश दिया। वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने कुल 28 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने दवाएं वितरित की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, माधुरी चौधरी, शहजादा परवेज आदि स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें