फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिंक बूथ के सहयोग से साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी

Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली। सर्किल में आए अलग-अलग मामलों में डेढ़ वर्ष से अलग रहे पति पत्नी को तथा दूसरे मामले में नवदंपती के बीच विवाद का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ठोठिया की पूनम ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके पति धर्मेंद्र से काफी दिन से उनकी अनबन चल रही है। वह अपने मायके में रह रही हैं। पति-पत्नी एवं उनके परिवार वालों को पिंक बूथ पर बुलाकर समझाया-बुझाया गया। पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी पूर्वक रहने के लिए राजी हुए। पिंक बूथ प्रभारी सरोज माला, एसआई उपेंद्रनाथ धर दुबे मय टीम एवं काउंसलर सुशांत पांडेय के सहयोग से लगभग डेढ़ वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी को एकजुट कराया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मकदा निवासी मुंडेरवा थाना क्षेत्र की सोनी के बीच तय शादी के रिश्ते को लेकर कुछ मतभेद था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। इस मामले को भी परामर्श केंद्र में निस्तारित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें