फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये के लिए काटा पत्नी का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार रुपये के लिए काटा पत्नी का गला
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बर्रोहिया कला गांव में शुक्रवार की रात 26 वर्षीय महिला की बांकी से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पांच हजार रुपये के लिए पति असलम ने पत्नी वसीमा को मार डाला। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बर्रोहिया निवासी असलम पुत्र अबू सहाम ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पत्नी वसीमा खातून (26) के साथ भोजन करके दूसरे पहले मंजिल पर गया। जाने के कुछ देर बाद सात माह की बच्ची अलीशा रोने लगी। आवाज सुनकर घर के लोग छत पर गए। छत के बरामदे में कोई नहीं मिला। बंद कमरे से ही बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों की मदद से फाटक तोड़ा गया। फाटक खुलते ही पति असलम भाग निकला । सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के टूगोवा गांव निवासी मोहम्मद मोदी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि दामाद मोहम्मद असलम दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। पिछले हफ्ते उसने बेटी से पांच हजार रुपये मांगकर लाने को कहा था। बेटी के कहने पर उसे पांच हजार रुपये भेज दिया गया था। हत्या के दो दिन पहले असलम ने फिर से पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये न मिलने पर वसीमा की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें