फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से जा टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, मगर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी आदर्श श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय और अनूप शाहू डिजायर कार से बस्ती जिले के कलवारी में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास कार विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए सरसों के खेत में चली गई।
कार का एयर बैग खुलने से किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को कार से निकाला गया। चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें