मानिकचन्द। विकास क्षेत्र सल्टौआ में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुभई में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. जगदीश यादव ने -निरीक्षण किया। डॉ. शबनम जहां ने मरीजों की संख्या और ओपीडी के साथ अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई, दवाओं का रख-रखाव व संसाधनों के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर की ओर से बताया गया कि औषधियों की कमी है, इससे मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। डीओ ने चिकित्सालय की सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई। डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डीपीएम खुशबू वर्मा, प्रदीप आदि माैजूद रहे।