फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव तो बदला गया ट्रांसफॉर्मर

Thu, 17 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बुधवार को बिजली उपकेंद्र उपकेंद्र का नकहा के ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने से लगभग 25 दिनों से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर बदला गया।
विज्ञापन

गुफरान, शेषनाथ, पप्पू, बबलू, अफसर आलम मनोज कुमार शंभू चौधरी आदि ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र के अवर अभियंता और एसडीओ किसी भी आपात स्थिति में फोन नहीं उठाते हैं। शिकायत के बावजूद अब तक गांव का ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके गांव का ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जाता, वे यहां से नहीं हटेंगे। इस संबंध में एसडीओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों के बताने पर जनपद मुख्यालय से ट्रांसफाॅर्मर मंगवाकर गांव में लगवाने के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें