फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोशाला में जलभराव वाली जगह मिट्टी डलवाने के निर्देश

Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। क्षेत्र के कनैला में स्थित अस्थायी गोशाला का बुधवार को बीडीओ घीसम प्रसाद ने निरीक्षण किया। जलभराव वाली जगह मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। 48 गोवंश संरक्षित मिले। बीडीओ ने भूसा, पानी व दाने की उपलब्धता देखी। बारिश के दिनों में गोशाला के अंदर विशेष साफ सफाई के साथ ही गोवंशों के लिए बनी पानी की टंकी की सफाई को लेकर केयर टेकर को निर्देशित किया। गोशाला तक पहुंचने के लिए करीब दो सौ मीटर रास्ता ठीक न होने पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी वर्मा को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के तौर पर खड़ंजा निर्माण करायें। निरीक्षण के दौरान एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी, सचिव शिव शंकर चौधरी करुणेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें