फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेना के जवान का गांव पहुंचा शव तो लगे भारत माता के जयकारे

Fri, 17 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दिवंगत सैनिक को दी गई भावभीनी विदाई
विज्ञापन
थरौली गांव के रहने वाले हवलदार संतोष की लखनऊ में हार्ट अटैक से हुई मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी सेना के जवान संतोष कुमार की बृहस्पतिवार को लखनऊ में हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को जब उनका शव गांव लाया गया तो परिजनों व गांव के लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर अंतिम संस्कार किया।

हवलदार संतोष लखनऊ में सेना के मेडिकल कैंप में ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक सीने में दर्द हुआ। तबीयत खराब होता देख मौजूद साथियों ने उन्हें तुरंत सैनिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हृदयाघात होने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संतोष कुमार का शव जब उनके पैतृक गांव थरौली पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर संतोष कुमार अमर रहे, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए अंतिम दर्शन कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देवेंद्र गोहानी, आर्मी रिटायर मेजर चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम, ब्लॉक प्रमुख रघुनाथ सिंह, प्रमोद पांडेय, व अश्वनी उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

..
2002 में सेना में भर्ती हुए थे संतोष

संतोष की नियुक्ति वर्ष 2002 में थल सेना के आर्मी मेडिकल सेंटर कोर में हुई थी। वह इस समय आर्मी मेडिकल सेंटर लखनऊ में हवलदार के पद पर तैनात थे। इनकी पत्नी अमरेश राना जिला महिला अस्पताल बस्ती में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार में पत्नी अमरेश राना के अलावा पुत्र आदित्य 13 वर्ष व पुत्री एंजल 17 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें