वनकटी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से जली गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस के हत्थे बिहार प्रदेश के सिवान जिला के कसेरा टोली निवासी बिट्टू कुमार सोनी चढ़ गया। वह ट्रेन में जहरखुरानी कर यात्रियों के सामान उड़ाता था। जीआरपी ने इसके पास से 65 ग्राम नशीला पाउडर के अलावा लैपटॉप व 1790 रुपये नकद बरामद किया है।
रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसआई रमेश कुमार यादव, मुनींद्र तिवारी के अलावा एसएचओ आरपीएफ नरेंद्र यादव जांच कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर परिसर में घूम रहे एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। जैसे ही उसे रोकने का प्रयास किया वह भागने लगा, लेकिन पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिहार के सिवान के कसेरा टोली का रहने वाला है। उसका नाम बिट्टू सोनी है। तलाशी में पुलिस ने उसकी जेब में रखा नशीला पदार्थ व अन्य सामान बरामद किया।
एसओ जीआरपी कृष्ण कुमार मिश्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह शातिर किस्म का चोर है, जो यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करता है और सामान तथा रुपये आदि लेता है। इसके खिलाफ गोरखपुर व बस्ती जीआरपी थाने में दर्जन भर चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।