फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। राजस्व संग्रह अमीन संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों के बस्ती पहुंचने पर शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ संगठन की समस्याओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रांतीय निर्वाचन में निर्वाचित होने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण भुवत (गोरखपुर), धर्मेंद्र तिवारी (अंबेडकरनगर), राम प्रकाश चौधरी (बस्ती), दीपू चंद्र पांडेय (गोरखपुर), जितेंद्र दुबे (कुशीनगर), सुशील राय (देवरिया), संत श्रीवास्तव (संतकबीरनगर) और सुग्रीव चौधरी (मंडल मंत्री, बस्ती) का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजस्व संग्रह अमीन उमेश चंद्र वर्मा रहे। समारोह में संगठन की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मनोज पांडेय, विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, राजेश निषाद, राजेंद्र चौधरी, राजेश मिश्रा, सीताराम, लालजी प्रसाद, राम समुझ, बेचन चौधरी, राजेश गुप्ता और तिलक राज समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें