महिलाओं की गोद भराई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य।
बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को जनपद के आंगनवाड़ी केंद्र भुअरनिरंजन में आयोजित गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोदभराई संस्कार से हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाओं का तिलक कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया और पोषण पोटली का वितरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन, तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी जय प्रताप सिंह, सुपरवाइजर नीतू सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक सहित अन्य अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। संवाद