बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के मंत्री राजेश कुमार वरुण और अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन, परियोजना एवं नियोजन को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के प्रभावी और शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची जारी करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट लागू करने, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पदों पर अविलंब प्रोन्नति की मांग की गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के पदों का 50:30:20 के अनुपात में विभाजन, लिपिकीय संवर्ग (कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक) के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण, अधिष्ठान-4क अनुभाग में कार्यरत मुकुल कुमार को हटाने और उनके कार्यों की जांच कराने आदि मांगें की गईं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री तौलू प्रसाद ने मांगों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, तुलसीराम, श्रीकांत, दीपक सिंह, राहुल श्रीवास्तव, इन्द्रजीत, अनिल कुमार, राधेश्याम, रंजीत वर्मा, सुजीत कुमार, श्रवण, अजीत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।