फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : पारा गिरने से बढ़ी गलन शीतलहर भी करेगी परेशान

Fri, 13 Dec 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार निवासी बाइक सवार युवकों पर खेत में जाते समय किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव छपार निवासी दो भाइयों पर हमला करने के दूसरे आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने मानहेरू रेलवे स्टेशन से काबू किया है। उसकी पहचान छपार निवासी सुनील उर्फ सेठी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छपार निवासी सुनील एक नवंबर को अपने छोटे भाई अमित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में मोटर चलाने के लिए जा रहे था। जब वे नरसिंहवास मोड़ से थोड़ा पीछे पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने टक्कर मारी। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे गड्डे में जा गिरे। जब वे मोटरसाइकिल उठाने लगे तो तीनों लड़के ने अपने हाथों में लिए हुए घातक हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसमें अमित को काफी चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए थे। बाद में उन्होंने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में एक आरोपी प्रदीप उर्फ कट्टे को पुलिस ने 27 नवंबर को दबोचा था। अब पुलिस ने आरोपी सुनील को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले की पूछताछ की है। आरोपी के खिलाफ पहले आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फोटो-28
पुलिस की गिरफ्त में युवकों पर हमला करने का आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें