फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में नहर कॉलोनी से पावर हाउस तक राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क ध्वस्त हो गई है। एक दिन हुई हल्की बरसात में ही इस सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है जिसके चलते बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे हरैया से गोंडा जिले के दर्जी कुआं तक जाने वाली 67 किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 2019 में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित की गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद इस सड़क का निर्माण एनएच लखनऊ डिविजन द्वारा कराया गया था। मौजूदा समय में यह सड़क अयोध्या डिवीजन में ट्रांसफर हो गई है। बभनान के नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाले लगभग 800 मीटर हिस्सा उस समय प्रांतीय खंड लोग निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसके दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग ईंट भी बिछाई गई थी। मौजूदा समय में यहां पर सीसी सड़क धंस गई है और उसमें गड्ढे बन गए हैं। यही नहीं प्रतिदिन यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं ऐसे में इस क्षेत्र में यहां दुर्घटना भी हो रही है। क्षेत्र के विजय, अयाज, अमर आदि लोगों का कहना है कि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद नए सिरे से बनाई गई थी लेकिन इस हिस्से में कार्य नहीं किया गया था। जिसके चलते यहां ऐसी समस्या पैदा हो गई है। यहां से बड़े-बड़े वाहन गुजरते समय लोग पटरी के किनारे खड़े हो जाते हैं। गन्ना लदे ट्रक दिन भर इसी मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि 800 मीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट से अधिक समय लग जा रहा है। कस्बे के शुभम जायसवाल, विजय वर्मा, राजेश, अनिल सोनी, रामफेर गुप्त आदि ने बताया कि अधिकारी के मौके पर आते हैं तो उनसे शिकायत की जाती है। लेकिन इतना हिस्सा टूट जाने के बाद भी आज तक निर्माण से वंचित है।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अयोध्या डिवीजन के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि बभनान टाउन में राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सीसी सड़क है। उसके निर्माण के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें