फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती में छठवें चरण में 25 मई को होगा मतदान

Sun, 17 Mar 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
विज्ञापन

छह मई को नामांकन, सात को जांच और नौ मई को पर्चा वापसी की तिथि
सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाई गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। संसदीय चुनाव की घोषित तिथि के अनुसार 6 मई को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ मई को नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है। 25 मई को मतदान के बाद चार जून को मतगणना होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार मेंं चुनाव आयोग के ओर से दिए गए निर्देश की जानकारी डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने देते हुए कहा कि चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। 24 घंटे के भीतर सभी स्थानों ने बैनर, पोस्टर व प्रचार सामग्रियां हटवा दी जाएंगी। इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देश को लेकर सभी राजनीतिक दलों की बैठक 17 मार्च को बुलाई गई है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाएगी। जिले में 149085 प्रवासी मतदाता हैं, जिन्हें प्रोत्साहित कर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार, हार्ट के मरीज, बुजुर्गों के लिए आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान की व्यवस्था कराई जाएगी। क्रिटकल व बेलनरेबल बूथों पर खुद नजर रखेंगे। सोशल मीडिया को अनुशासन से काम करने तथा किसी प्रकार का राजनैतिक पोस्ट न डालने को कहा है। 61-बस्ती लोकसभा क्षेत्र में 307 हर्रैया, 308 कप्तानगंज, 309 रुधौली, 310 बस्ती सदर, 311 महादेवा (अनुसूचित जाति) विधानसभा है। जनपद में कुल 1482 मतदान केंद्र तथा 2151 मतदेय स्थल है। संसदीय क्षेत्र में कुल 1890356 मतदाता है। इनमें से 10,05,201 पुरष, 885057 महिला तथा 98 अन्य मतदाता हैं। 15256 दिव्यांग मतदाता है। 85 वर्ष से अधिक आयु के 12098 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष आयु के 19529 मतदाता हैं। 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों का वेबकास्टिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन


...
एक्सईएन जल निगम पर कार्रवाई
डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसका अनुपालन न करने के कारण एक्सईएन जल निगम ग्रामीण संतलाल को नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ शासन में कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें