फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनारी रणभेरी बजते ही एक्शन मोड में प्रशासन, उतारे गए होर्डिंग-बैनर

Sun, 17 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शहर से गांव तक रातभर दौड़ते रहे प्रशासनिक अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत शनिवार देर शाम से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को प्रशासन ने उतरवाना शुरू कर दिया।
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद सड़कों पर मय दलबल प्रशासनिक अधिकारी प्रचार सामग्रियों को हटवाने में जुट गए। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग को उतारने में कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। बाद में नगर पालिका से जेसीबी मंगवाना पड़ा। जेसीबी की मदद से सफाई कर्मियों ने होर्डिंग को उतारा।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, बैरागल, शुकुलपुरा, चिलमा, विशेश्वरगंज, रामापुर राजा आदि जगहों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की मदद से होर्डिंग उतारने का सिलसिला शुरू हो गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय, नगर पंचायत कार्यालय सहित महादेवा, लालगंज में होर्डिंग उतारने का कार्य शुरू हो गया। हरैया प्रतिनिधि के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होते ही तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

...
बिना अनुमति नहीं लगा सकेंगे प्रचार सामग्री
डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि आदर्श अचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में किसी प्रकार की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति यदि किसी दल अथवा प्रत्याशी ने प्रचार सामग्री लगाया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें