फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईआर से छूट मतदाता जुड़वा सकेंगे अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। फिर भी प्रशासन ने एसआईआर से वंचित मतदाताओं को एक और मौका दिया है। प्रशासन का कहना है कि एसआईआर में छूटे लोग बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में एसआईआर के प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। बूथ लेबल अधिकारी की ओर से बीएलओ एप से त्रुटिवश यदि किसी मतदाता को नो मैपिंग में डाल दिया गया है तो उसे पहले व दूसरे कैटेगरी में डालने के लिए रिवेरिफेकेशन करते हुए सही मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्रवाई आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 11 दिसंबर 2025 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें