पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पैकोलिया गांव के संसारीपुर पैकोलिया मार्ग पर स्थित एक मकान में घुसकर शनिवार की रात कई बोरी अनाज, गहने आदि चोरी का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बभनी खास गांव के मूल निवासी अभय प्रताप सिंह पैकोलिया गांव में सड़क किनारे मकान बना कर रहते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके चाची की मौत हो गई थी। पांच दिसंबर को तेरहवीं में बभनी खास गया था और वहां से दूसरे दिन प्रयागराज चला गया। सात दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे जब वह प्रयागराज से लौटकर अपने मकान पैकोलिया पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। बरामदे में लगे दरवाजे का ताला खोलकर अन्दर गया तो देखा कि लगभग सात क्विंटल गेहूं, छह बोरी चावल, करीब तीन क्विंटल सरसों के साथ ही पिट्ठू बैग में रखे 50 हजार रुपये और एक सोने की चेन गायब है। संवाद