फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर स्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं स्वयंसेवक

Fri, 10 Oct 2025 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। आरएसएस के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, नगर संघचालक सुनील मिश्र, प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद सचदेवा के साथ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक स्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने संघ के पांच परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए विजयदशमी उत्सव का महत्व बताया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। यह वर्ष एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने का समय है, जहां समाज, संस्कृति और संस्कार एक सूत्र में पिरोए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें