फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल

Fri, 10 Oct 2025 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर वाल्टरगंज से बंतला के बीच ट्रैक के किनारे सुबह लगभग 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस्ती से वाल्टरगंज की तरफ आ रही टॉवर वैगन ट्रेन के चालक की निगाह पड़ी तो उन्होंने महिला को सहयोगियों की मदद से गोविंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। स्टेशन अधीक्षक ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भेजा। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। देखने से मनोरोगी लग रही थी। उसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें