फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया

विज्ञापन
प्रदर्शन करते वित्तविहीन शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। सेवा, सुरक्षा और मानदेय सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलित वित्तविहीन शिक्षक संगठनों में सोमवार को शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। इसके बाद ब्रह्मभोज कर गरीब कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों नेताओं ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर अपनी बात रखी। शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ पाण्डेय, महामंत्री रजवंत यादव, अर्जुन यादव, माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री रमेश कर पाठक, अनिल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, विकास चंद पाण्डेय, बागी गुटके जिला अध्यक्ष इंद्रसेन चौधरी, राम सरन चौधरी, रमजान अली, सफी मोहम्मद की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर बहिष्कार की अपील की। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर विजय यादव, प्रदीप पाण्डेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, हरी राम यादव, मानवेंद्र सिंह, उमा पाल सिंह, हरिशंकर मिश्र, अरविंद कुमार गुप्ता, रामसूरत चौधरी, विपिन कुमार त्रिपाठी, काली शंकर गुप्ता, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, केदारनाथ शुक्ला, चंद्र प्रकाश चौरसिया, राम नवल यादव, अनीश श्रीवास्तव, रामशरण चौधरी, सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें