फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की स्थिति जानने पहुंचे विशेष सचिव

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निर्माण देखने पहुंचे विशेष सचिव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती।रामपुर में स्थित निर्माणाधीन मेडिकल काूलेज की प्रगति जानने शुक्रवार की दोपहर विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा नसीम अहमद खान यहां पहुंचे। उन्होंने डीएम सुशील कुमार मौर्या प्रोजेक्ट मैनेजर नित्यानंद सिंह व राजस्व टीम के साथ मौके का मुुआयना किया। निर्माण में आ रही दिक्कतों से रूबरू होने के बाद विशेष सचिव ने डीएम से वार्ता कर इसे निपटाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज से जुड़ी जमीन को लेकर उपजे विवाद के निपटारे के लिए विशेष सचिव ने ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आ रही दिक्कतों और प्रगति जानने के बाद विशेष सचिव सीधे जिला अस्पताल गए, जहां उन्होंने नर्सों व जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के आवास के लिए जमीन देखी। यहां उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित बेडों की भी जानकारी सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा व एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव से ली। बताया गया कि यहां 200 शैय्या अस्पताल के लिए जमीन नहीं है, जिस पर विशेष सचिव सहमत हो गए।  विशेष सचिव नसीम अहमद खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तक आने-जाने के लिए चौदह-चौदह फिट के दो रास्ते तय किए गए हैं, जिसमें कुछ लोगों की जमीन भी आएगी, उन्हें वाजिब मुआवजा व जमीन दी जाएगी, जिससे कोई विवाद न उत्पन्न हो। 
2019 के नीट परीक्षा की सूची में होगा नाम
बस्ती। चिकित्सा एवं शिक्षा के विशेष सचिव नसीम अहमद खान ने कहा कि वर्ष 2019 की नीट परीक्षा के सूची में रामपुर मेडिकल कॉलेज का नाम राज्य सरकार की सूची में दर्ज हो जाएगा। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। यहां उस वर्ष के प्रवेशार्थी पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए प्राथमिक निरीक्षण अक्टूबर माह में मेडिकल कॉलेज से जुड़ी टीम करेगी।  विशेष सचिव ने बातचीत में कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की समय सीमा दिसंबर में है। इसका निर्माण तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा। कहा कि कॉलेज परिसर में 22 शैय्या अस्पताल के अलावा ऑडिटोरियम व रूरल सेल्फ इंप्लाइज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें