भीषण गर्मी के चलते जहां लोगों को पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है वहीं ब्लॉक के अधिकांश गांवों में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए लाखों खर्च कर बनाए गए पानी टंकी पानी के अभाव में शो-पीस बनी हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सुजिया गांव के लोगों ने पानी के लिए प्रर्दशन कर वाटर सप्लाई चालू करने की मांग की।
गौर विकास खंड के जापानी इंसेफलाइटिस से प्रभावित 22 ग्रामसभाओं में सरकार ने लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए दो वर्ष पहले पानी की टंकी निर्माण कराया था। तब गांववालों को उम्मीद जगी थी कि अब शहरों की तरह गांवों में भी शुद्ध पानी मिलेगा। पानी की बात तो दूर जल निगम विभाग की ओर से पानी टंकी निर्माण आज भी कई जगह अधूरे पड़े हैं।
कहीं पाइप डालकर छोड़ दिया गया है तो कहीं विद्युत सप्लाई के चलते बंद पड़ा है। भीषण गर्मी के चलते जहां लोग पानी के लिए बेहाल हैं तो वहीं जलनिगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। वर्षों से शो-पीस बने पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान कलाक व बीडीसी फारुख के नेतृत्व में सुजिया गांव में बने पानी टंकी पर इकट्ठा होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रर्दशन करते हुए शीघ्र वाटर सप्लाई चालू कराये जाने की मांग की।
प्रधान ने कहा कि यदि शीघ्र चालू नहीं किया गया तो गांव वालों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना प्रर्दशन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, अनीता देवी, सहदुल्ला, रामलौट, सैदा हुसैन, जगराम, प्रेमा देवी, बैजनाथ, मुबारक अली, याकूब, शमसेर के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।