फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र में रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण ने मांग की है कि शेड्यूल के अनुसार, बिजली आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। रात में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है। इससे भरपूर नींद भी नहीं मिल पाती। ग्रामीण बाबूलाल, शोभाराम, महेश कुमार, लवकुश, राजकुमार सोनी, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा ने रोस्टिंग कटौती दिन में करते हुए रात्रिकालीन सप्लाई ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शाम सात बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू होने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। एसडीओ परशुरामपुर दशरथ राम ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें