फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में लापता युवक का पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
लापता युवक के नहीं मिलने पर बस्ती- टांडा मार्ग पर  ग्रामीणों ने लगाया जाम। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित टांडा पुल से बृहस्पतिवार शाम सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शनिवार तक पता नहीं चल सका। युवक की तलाश में शुक्रवार से एसडीआरएफ गोंडा की टीम सर्च अभियान चला रही है। शनिवार को भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजन और उनके साथ पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने बस्ती-टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार और वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण आवागमन कुछ देर तक बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम शाम 4:28 बजे से 5:05 बजे तक लगा रहा। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक विपिन का पता नहीं चल सका है। उन्होंने पुल पर सुरक्षा के लिए जाली लगाने की मांग भी की।
मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और सीओ कलवारी बृजेश सिंह के अलावा नगर और दुबौलिया थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान की जानकारी दी। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से लापता है युवक
सेमरा मुस्तहकम निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव ने बृहस्पतिवार शाम लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई। शुक्रवार को एसडीआरएफ गोंडा की टीम भी मौके पर पहुंची और तभी से नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें