बस्ती। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की मांग की।
सौंपे गए ज्ञापन में रुधौली क्षेत्र के भुसड़ा हनुमानगंज गांव में नीतीश जायसवाल पर जानलेवा हमला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, कोतवाली क्षेत्र के मूडघाट स्थित मदन गोपाल सोनी के बाउंड्रीवॉल को भू-माफिया द्वारा गिरा दिए जाने के मामले में कार्रवाई, क्षेत्र के वर्षों पुराने सती माता मंदिर के जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों के अतिक्रमण किए जाने के मामले में निस्तारण शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के सौरभ तिवारी, कुलदीप मिश्रा, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद