फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वर फेल और प्रिंटर खराब, लेन-देन बाधित

Tue, 11 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी । स्थानीय उपडाक घर में शनिवार से सर्वर फेल होने से सोमवार को भी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। उपभोक्ता न तो खातों में पैसा जमा निकासी नहीं कर सके। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बनकटी कस्बे के उप डाकघर के अंतर्गत पांच शाखा डाकघर बरहुआ , खोरिया , पगार ख़ास ,देईसाड़ व भरवलिया संचालित होता है। जिसमें करीब 10 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। रोजाना उप डाकघर में बड़ी संख्या में लोगों का लेनदेन, आरडी, एसबी, सुकन्या योजना आदि जरूरी कामों के लिए आनाजाना है।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट , जमा निकासी आदि कार्य बाधित रहा। उपभोक्ता सजना खोर निवासी मिंटू ने बताया कि आरडी जमा करना था मगर नहीं हुआ। मुनिराम कोईलपुरवा निवासी ने बताया कि शनिवार से आरडी जमा करने के लिए आ रहे हैं लेकिन नेटवर्क न रहने की बात बताकर वापस कर दिया गया। इसके अलावा माधूरी, गिरिजा पाल आदि ने बताया कि रकम न तो निकासी हुई न ही खाते की रिपोर्ट मिल रही है।
उप डाक पाल चंद्र प्रकाश ने बताया कि सर्वर अधिकांश फेल रहता है। निजी मोबाइल के नेटवर्क से कभी कभार काम चलाया जाता है। लेकिन वह भी न काम करने पर जरूरी कार्य के लिए जिला मुख्यालय व मुंडेरवा से जाकर कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें