फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में विद्यावती और अजय का दबदबा

Fri, 09 Feb 2018 01:19 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
लंबी कूद में विद्यावती और अजय का दबदबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि प्राचार्य अरविंद प्रबोध मिश्र ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के तहत लंबी कूद में छात्रा विद्यावती व अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में छात्रा विद्यावती प्रथम, अर्पिता द्वितीय, नित्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


 बालक वर्ग में लंबी कूद में छात्र अजय प्रथम, वीरेंद्र यादव द्वितीय, अमर चंद्र तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के शॉट पुट प्रतियोगिता में रूमी यादव प्रथम, रेखा यादव द्वितीय, शबाना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विजय त्रिपाठी प्रथम, महेश यादव द्वितीय, अनिल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए, जबकि बालिका वर्ग के चार सौ मीटर दौड़ में छात्रा नंदिनी सिंह प्रथम, अर्पिता सिंह द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। बालक वर्ग में रामकुमार प्रथम, अजय यादव द्वितीय एवं वीरेंद्र यादव तृतीय स्थान रहे। हाफ स्टंप जंप में छात्रा विद्यावती प्रथम, अर्पिता सिंह द्वितीय, रेखा यादव तृतीय एवं छात्र अजय यादव प्रथम, प्रमोद कुमार द्वितीय व अमरचंद तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस मौके पर राजेश कुमार तिवारी, रवि शुक्ल, रमेश कुमार पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, भारत गौतम, राजीव कुमार त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, वर्तिका, उषा यादव, निशा, शशि मिश्रा, ललित कुमार, अभिषेक कुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार, पंकज चौहान सहित कई अन्य लोग   मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें