फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम हुआ नहीं और भुगतान के लिए ब्लॉक पर लगा दी फाइल

Fri, 09 Feb 2018 12:57 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
काम हुआ नहीं और भुगतान के लिए ब्लॉक पर लगा दी फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सल्टौआ(बस्ती)। पड़री ग्राम पंचायत में कराए गए काम की जांच करने पहुंचीं बीडीओ मंजू त्रिवेदी को कई अनियमितताएं मिलीं। बीडीओ ने गांव में मनरेगा, सड़क, नाली, आवास सहित अन्य योजनाओं के तहत में कराए गए काम का सत्यापन किया। मौके पर कुछ काम कराए नहीं गए और भुगतान के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर फाइल लगा दी गई। काम कराए बगैर भुगतान के लिए फाइल लगा दिए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा संबंधित तकनीकी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


बीडीओ ने बताया कि पड़री गांव में मनरेगा के तहत कराए गए दस कार्यों की जांच की गई। इसमें 1.57 लाख रुपये की लागत से गांव के पश्चिम सरहद से महनुआ गांव तक खड़ंजा कार्य पूर्व प्रधान के कार्यकाल में कराया गया था। इसके अलावा 1.67 लाख रुपये से बस्ती डुमरियागंज मार्ग से सोनहा, तीन लाख रुपये से सोनहा शिवाघाट मार्ग से मुड़री तक चक रोड का निर्माण सिर्फ कागज पर कराया गया है। इन सभी कार्यों पर हुए खर्च के भुगतान के लिए तकनीकी सहायक अंजनी कुमार पांडेय व ग्राम प्रधान के सहयोगी ने ब्लॉक कार्यालय में फाइल लगा रखी है। मौके पर जहां काम नहीं हुए हैं, उसे श्रमदान घोषित कर दिया गया। इसके अलावा तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभान, रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सत्यापन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी शिव बहादुर, अनिल कुमार चौधरी, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें