फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फेसबुक पर वोट देते वायरल हुआ वीडियो, जांच शुरू

Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा चुनाव में पूरी सख्ती के बीच मोबाइल बूथ के भीतर ले जाने पर रोक था। इसे लेकर सुरक्षा बल पूरी ताकत लगाए हुए थे। पुलिस के लोग सभी की जांच कर ही भीतर जाने दे रहे थे। इसी बीच दोपहर में फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक मतदाता ने वीवी पैट में किस प्रत्याशी को मत किया वह वायरल हो गया।
विज्ञापन

इसके थोड़ी ही देर बाद एक अन्य मतदाता ने दूसरे दल का वोटिंग मशीन पर अंगुली रखकर वीडियो वायरल कर दिया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। तमाम मतदाता इसे लेकर चर्चा करते रहे कि आखिर मोबाइल लेकर वोटर भीतर कैसे पहुंच गया। हालांकि अभी इसके सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर मामले की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि की जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह भी जांच की जा रही है कि जब इतनी सख्त निगरानी थी तो कैसे मतदाता मोबाइल लेकर भीतर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें