किसानों को चाहिए छुट्टा मवेशियों से छुटकारा तो महिला व व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। लोकसभा चुनाव में हर वर्ग के मतदाताओं ने मतदान किया। व्यापारियों ने सुरक्षा, नौकरी पेशा ने पुरानी पेंशन बहाली और किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य और छुट्टा मवेशियों से राहत के लिए मतदान किया। महिलाओं ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के मुद्दे पर मतदान किया।
...
नारी सशक्तीकरण के मुद्दे पर मतदान किया है। नई सरकार महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।
-पुष्पांजलि दुबे, कलवारी
...
महिलाओं के प्रति अपराध पर लगाम लगे। दैनिक जरूरत की वस्तुओं सस्ती और सुलभ होगी चाहिए। महंगाई कम करने के मुद्दे पर मतदान किया है।
-अमरावती शुक्ला, गृहिणी
...
राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर मतदान किया है। देश को नए संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। हमने इसी मुद्दे पर मताधिकार का प्रयोग किया है।
-डॉ. दीपक सिंह, चिकित्सक
...
पिछले कुछ सालों में किसानों की दशा में सुधार हुआ है, लेकिन तमाम समस्याएं हैं जिन पर सरकार को काम करना है। छुट्टा मवेशियों से राहत के लिए मतदान किया है।
-राममूर्ति मिश्र, किसान
...
अब किसान आत्महत्या नहीं कर रहे हैं, लेकिन तमाम समस्याएं अब भी बरकरार हैं। हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा के लिए मतदान किया है।
-महेश यादव, किसान
...
- नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर वोट किया है। उम्मीद है कि सरकार हर नागरिक की सामाजिक सुरक्षा को लेकर काम करेगी।
-राजकिशोर वर्मा, सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर
...
हमने व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए मतदान किया है। उम्मीद है कि नई सरकार व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सहज और सरल बनाने की दिशा में काम करेगी।
-राजू गुप्ता, व्यवसायी