फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मांगे दस लाख रुपये

Wed, 28 Dec 2022 03:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

आरोप है कि उसने रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। इस बारे में जब आरोपी के पिता से शिकायत की गई तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने, वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके पिता के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक उनकी कॉलोनी में रहता है। उसने धमकाकर उनकी बेटी के साथ कई बार जबरन गलत काम किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग करने लगा।

आरोप है कि उसने रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। इस बारे में जब आरोपी के पिता से शिकायत की गई तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें