फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने एपीएन कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण किया

विज्ञापन
एपीएन कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करते कुलपति और प्राचार्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कुलपति ने एपीएन कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण किया
विज्ञापन

बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए। परीक्षा व्यवस्था को मानक के अनुरूप पाकर संतोष जताया और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सुबह 8:30 बजे पहुंचे कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने बीए तृतीय में राजनीति विज्ञान के 62 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल पाया। एक परीक्षार्थी को अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के बाद कुलपति दूसरे केंद्रों का निरीक्षण करने आगे निकल गए। इस दौरान डॉ. राजेंद्र बौद्ध, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. बलराम, ब्रजेश दुबे, सूर्यप्रताप सिंह (विशाल सिंह), मोबीन अहमद, लालमनि प्रसाद, हरिमोहन दूबे, अखिलेश कुमार और आनंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें