फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमहट घाट की तरफ नहीं जान पाएंगे वाहन

Thu, 07 Nov 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छठ पूजा की गहमागहमी के बीच अमहट घाट की तरफ के मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी बनाई गई है।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहा से एसपी आवास गेट के सामने से धोबी घाट की तरफ बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। चार पहिया वाहन अमहट घाट पर प्रतिबंधित रहेंगे। चार पहिया वाहन डीएम आवास के सामने पटरी पर व एसपी आवास के सामने खाली स्थान पर पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन

चेतक तिराहा से आने वाले वाहन सीधे आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे पर आएंगे और वहीं पर खाली स्थान पर पार्क किए जाएंगे। फुटहिया से शहर में आने वाले वाहन सीधे बड़ेवन की तरफ जाएंगे। अमहट पुल की तरफ कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। सर माउंट स्कूल में वाहन पार्क किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें